Random Posts

27 नवंबर 2024: करेंट अफेयर्स - SSC CGL, CPO, CHSL, GD, MTS

 

आज का सुविचार

"अगर आपका लक्ष्य आपके लिए महत्वपूर्ण है, तो उसे हासिल करने के लिए कोई भी समस्या बड़ी नहीं होती।"

27 नवंबर 2024: करेंट अफेयर्स (बहुविकल्पीय प्रश्न)




1. टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) की "वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग, 2025" में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने लगातार ___ शीर्ष स्थान हासिल किया है।
A. 05वें वर्ष
B. 07वें वर्ष
C. 09वें वर्ष
D. 10वें वर्ष

2. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के किस अंग ने मानवता के विरुद्ध अपराधों पर ऐतिहासिक संधि के लिए प्रस्ताव पारित किया है?
A. महासभा
B. सुरक्षा परिषद
C. आर्थिक और सामाजिक परिषद
D. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय

3. कौन सा देश 26 नवंबर से 13वें संयुक्त राष्ट्र वैश्विक भू-स्थानिक सूचना प्रबंधन की मेजबानी करेगा?
A. भारत
B. चीन
C. पाकिस्तान
D. श्रीलंका

4. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 25 नवंबर को कहां ‘टीचर एप’ (Teacher App) का अनावरण किया है?
A. मुंबई में
B. अहमदाबाद में
C. कोटा में
D. नई दिल्ली में

5. हाल ही में किस राज्य में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जन-मन योजना के अंतर्गत 76 सड़कों के निर्माण की मंजूरी दी है?
A. केरल
B. कर्नाटक
C. आंध्र प्रदेश
D. तमिलनाडु

6. केंद्र सरकार ने नीति आयोग की प्रमुख पहल 'अटल इनोवेशन मिशन' को कब तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है?
A. 31 मार्च 2026
B. 31 मार्च 2027
C. 31 मार्च 2028
D. 31 मार्च 2029

7. हाल ही में किसके द्वारा ऋतु के अनुसार चिकित्सा सलाह देने के लिए ‘प्रकृति परीक्षण अभियान’ शुरू किया गया है?
A. नीति आयोग
B. खेल मंत्रालय
C. आयुष मंत्रालय
D. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

8. हाल ही में जारी रिपोर्ट में भारत ने AI अनुसंधान प्रकाशनों में कौन सा स्थान हासिल किया है?
A. पहला
B. दूसरा
C. तीसरा
D. चौथा

9. हाल ही में दिल्ली सरकार ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को कितने रुपए प्रति माह वृद्धा पेंशन देने की घोषणा की है?
A. 2000 रुपए
B. 2500 रुपए
C. 3000 रुपए
D. 5000 रुपए

10. प्रतिवर्ष किस तारीख को 'राष्ट्रीय दुग्ध दिवस' मनाया जाता है?
A. 24 नवंबर
B. 25 नवंबर
C. 26 नवंबर
D. 27 नवंबर

11. हाल ही में ___ की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने "एक राष्ट्र, एक सदस्यता" योजना को मंजूरी दी है।
A. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
B. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
C. गृहमंत्री अमित शाह
D. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

12. नौवहन मंत्रालय के अनुसार, मात्रा के हिसाब से भारत का लगभग कितना प्रतिशत व्यापार समुद्री परिवहन के माध्यम से संभाला जाता है?
A. 65%
B. 75%
C. 85%
D. 95%

13. हाल ही में केंद्र सरकार ने कितने करोड़ रुपये के परिव्यय से नए राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन की घोषणा की है?
A. 2,481 करोड़ रुपये
B. 2,498 करोड़ रुपये
C. 2,552 करोड़ रुपये
D. 2,892 करोड़ रुपये

14. हाल ही में इसरो ने 'गगनयान' मिशन के लिए किस देश की स्पेस एजेंसी के साथ समझौता किया है?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. जापान
C. अमेरिका
D. चीन

15. हाल ही में किस राज्य सरकार ने कचरा संग्रहण कर की वसूली खत्म करने का फैसला किया है?
A. आंध्र प्रदेश
B. कर्नाटक
C. महाराष्ट्र
D. गोवा


🎯 Static GK MCQ

16. हिमालय किस प्रकार का पर्वत है?
A. वलित पर्वत
B. ब्लॉक पर्वत
C. प्राचीन पर्वत
D. कोई नहीं

17. 'कैवल्य' शब्द किस धर्म से संबंधित है?
A. बौद्ध
B. जैन
C. हिंदू
D. सिख

18. 'श्रेष्ठ प्रतिभूतियाँ' क्या हैं?
A. बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा जारी प्रतिभूतियां
B. सरकार द्वारा जारी प्रतिभूतियां
C. निजी क्षेत्र द्वारा जारी प्रतिभूतियां
D. संयुक्त उद्यम कंपनियों द्वारा जारी प्रतिभूतियां

19. 'लेडी रतन टाटा ट्रॉफी' किस खेल से संबंधित है?
A. बास्केटबॉल
B. हॉकी
C. खो-खो
D. क्रिकेट

20. निम्नलिखित में कौन-सी रचना कालिदास की नहीं है?
A. रघुवंशम्
B. अभिज्ञानशाकुन्तलम्
C. कुमारसम्भवम्
D. मुद्राराक्षस

Post a Comment

0 Comments